वैसे तो, मार्केट मे सेकंड हैंड लैपटॉप 3 हजार से भी मिलना स्टार्ट हो जाता है। लेकिन एक अच्छा सेकंड हैंड लैपटॉप आपको 6 हजार से लेकर 50 हजार तक में मिल जाएगा। वहीं कुछ ट्रस्टेड वेबसाइट पर ये आपको 10 हजार से मिला चालू हो जाता है।
लेकिन इससे भी जरुरी बात ये है, की आप जिस लैपटॉप को लेने जा रहे है,वो लैपटॉप किस कंडीशन में है। साथ ही इसके अलावा और भी कई चीजे हैं, जिसे लैपटॉप लेते समय देखना बहुत जरुरी होता है। और खासकर अगर आप एक सेकंड हैंड लैपटॉप लेने जा रहे हो, तब इन चीजों को अनदेखा करना आपके लिए नुकसान दाय साबित हो सकता है।
आजकल सभी चीजे डजीटल हो गयी है, पढाई से लेकर काम तक सभी चीजे। इन चीजों के लिए मोबाइल के छोटे स्क्रीन में काम करना थोड़ा मुश्किल हो जाता है। ऐसे में आजकल के महंगाई को देखते हुवे एक सेकंड हैंड लैपटॉप लेना आपके लिए बेहतर साबित होगा। लेकिन इसमें ध्यान रखने वाली बात ये भी है, की आप लैपटॉप किस काम के लिए लेना चाह रहे है। कहीं ऐसा नहीं की कोई नार्मल काम के लिए आपने बहुत एडवांस लैपटॉप चुन लिया जिसके लिए आपको बहुत ज्यादा पैसा खर्च करना पड़ सकता है।
सेकंड हैंड लैपटॉप खरीदते समय इन चीजों का खास ध्यान रखना बहुत जरुरी है :
1. अपने जरुरत को देखे :
सबसे पहले आप अपने जरुरत के हिसाब से लैपटॉप चुने। अगर आपको लैपटॉप में कोई नार्मल काम करना है, जैसे :-ऑफिस वर्क, पढाई करना, movie देखना, वीडियो देखना, गूगल, यूट्यूब, मेल भेजना, excel सीखना, ड्रॉइंग या फिर आपको लैपटॉप के बारे में सीखना है, तो आपके लिए एक नार्मल लैपटॉप लेना अच्छा होगा। जो कम पैसे में ही मिल जाएगी।
लेकिन अगर आप लैपटॉप में हैवी काम जैसे :- ऑनलाइन गेमिंग, वीडियो एडिटिंग, photo एडिटिंग, ग्राफिक डिजाइनिंग, कोर्डिंग, या फिर हैवी सॉफ्टवेयर और टूल्स का इस्तेमाल करना है, तो आपको एक अच्छे प्रोसेसर और Ram होने के साथ ही Dedicated ग्राफिक कार्ड वाला लैपटॉप लेना चाहिए। जिसके लिए थोड़े ज्यादा पैसे खर्च करने पड़ सकता हैं।
2. अच्छे कंपनी का लैपटॉप चुने :
अच्छे कंपनी का लैपटॉप का मतलब ये है, की जिसका बिल्ड क्वालिटी और परफॉरमेंस अच्छा है। जिस लैपटॉप को बहुत दिनों तक भी इस्तेमाल करने पर जयादा दिक्कत न आता हो। और इसे पता करने के लिए आप सभी लैपटॉप का रिव्यु देख सकते है। भारत में अधिकांश Apple, HP, Dell, Asus, Acer, Lenovo, MSI, जैसे लैपटॉप का इस्तेमाल किया जा रहा है, ये सभी अच्छे कंपनी के लैपटॉप्स है। इन कंपनी के लैपटॉप का पर्फोमन्स अच्छा देखा गया है।
वहीं HDD स्टोरेज के लैपटॉप लेने के बजाय, SDD स्टोरेज वाला लैपटॉप लेना अच्छा होगा।
3. बजट कैसे तय करें :
अगर आप लैपटॉप नार्मल काम या सिखने के लिए लेना चाह रहे है, तो इस तरह का लैपटॉप आपको सेकंड हैंड में 6 हजार से 20 हजार तक में मिला जाएगा। क्योंकि नार्मल काम के लिए ज्यादा भरी प्रोसेसर और ग्राफिक कार्ड की आवश्यकता नहीं होती है।
वहीं अगर आप थोड़े भरी काम के लिए लैपटॉप लेने का सोच रहे है, तो ऐसे लैपटॉप में थोड़ा जायदा पैसा खर्च करना पड़ेगा। ये सेकंड हैंड में आपको 20 हजार से 50 हजार तक में मिल जाएगा। इसमें थोड़ा हैवी प्रोसेसर और ग्राफिक कार्ड होगा।
4. फिजिकल डैमेज चेक करे :
सबसे पहले लैपटॉप को बाहर से देख ले, कहीं उसमें स्क्रैच के निशान या टूटा-फूटा तो नहीं है। या फिर उसके कोई पार्ट को फेवीक्विक या गोंद की मदद से चिपकाया गया तो नहीं है। इसके बाद लैपटॉप के hinge को खोल के और बंद करके जांच ले, क्योंकि hinge में अक्सर खराबी पाया जाता है। और hinge में खराबी होने से आपको बहुत ज्यादा नुकसान हो सकता है।
5. अबाउट लैपटॉप और परफॉरमेंस चेक करे :
About laptop :- इसे जानने के लिए सबसे पहले लैपटॉप के settings में जाए, फिर system में, इसके बाद about में, यहाँ पे आपको लैपटॉप के बारे में पता चल जायगा की जिस लैपटॉप के बारे में आपको बताया जा रहा हैं, वो सच में है या नहीं। उसमे कितना ram है, कितना स्टोरेज है, और कौन सा प्रोसेसर लगा हुवा है ये सारे चीज पता चल जाएंगे।
परफॉरमेंस :- परफॉरमेंस चेक करने के लिए लैपटॉप को ऑन कर के कई app या tool को खोले और उसे चला कर देखे। इस दौरान ये देखे की app या किसी और चीज को खुलने में बहुत जयादा समय तो नहीं ले रहा है न। इसके अलावा यह भी देखे की लैपटॉप को चलाने पर वो लैग तो नहीं हो रहा है। क्योंकि अधिकांश लोग लपटों के लैग होने और रुक – रुक के चलने के वजह से भी बेच देते हैं।

6. कीबोर्ड और स्क्रीन चेक करे :
कीबोर्ड :- लैपटॉप के कीबोर्ड को चेक करने के लिए कीबोर्ड के सभी बटन को दबा के देख ले। कहीं कोई बटन खरब तो नहीं है। साथ ही बीच में दिया गया माउस पैड को भी देख ले और उसमे दिए गए बटन को भी दबा के देख ले, की वो सही तरीके से काम कर रहा है या नहीं।
स्क्रीन :- लैपटॉप का स्क्रीन चेक करने के लिए सबसे पहले उसे री स्टार्ट करके देखे को वो वापिस खुलने में कितना समय लगा रहा है। इसके बाद लैपटॉप में फुल hd वीडियो चला के देखे साथ हे कोई भरी गेम भी लगा के देख सकते है, की वो सही तरीका से चल पा रहा है या नहीं। इसके बाद आप लैपटॉप के कैमरा को भी चेक कर लें।
7. पोर्ट्स चेक करे :
लैपटॉप में दिए गए HDMI पोर्ट और type C पोर्ट आपके लिए बहुत काम आएगी, इसकी पुस्टि अच्छे से करे। साथ ही कार्ड रीडर, USB पोर्ट, चार्जिंग पोर्ट, और सभी पोर्ट्स को इस्तेमाल कर के अच्छे से चेक कर लें।
8. बैटरी और फैन का कंडीशन देखें :
सेकंड हैंड लैपटॉप में सबसे ज्यादा दिक्कत बैटरी में ही पाया गया है, इसलिए बैटरी का कंडीशन को जानने के लिए लैपटॉप को चार्ज में लगा के फुल चार्ज होने दे और देखें के फुल चार्ज हो रहा या नहीं। इसके बाद उसमे hd वीडियो और गेम चला के इस्तेमाल करके देखे की बैटरी कितना तेजी से खपत हो रहा है। अगर ये दोनों चीज करने पे सब सही रहा इसका मतलब बैटरी ठीक – ठाक है।
इसके अलावा आप सेटिंग में जा के बैटरी का हेल्थ चेक कर सकते है, जहाँ लैपटॉप के बैटरी का हेल्थ का पता चल जाता है, अगर उस लैपटॉप के बैटरी का हेल्थ 60 % या उससे निचे है, तो वैसे लैपटॉप को लेना ठीक नहीं होगा।
कभी – कभी लोगों का लैपटॉप में तुरंत – तुरंत गरम होने का समस्या आ जाता है, इसके वजह से लैपटॉप चलने में बहुत दिक्कत होने लगता है। तो आपको ये भी चिज देख लेना चाहिए की वो लैपटॉप तुरंत गरम तो नहीं हो रहा और गरम होने पर फैन काम कर रहा है या नहीं।
FAQ :
पढाई के लिए कौन सा लैपटॉप अच्छा है ?
पढाई के लिए ज्यादा महंगा लैपटॉप लेने का जरुरत नहीं है। इसके लिए आप आने जरुरत के अनुसार i3 प्रोसेसर वाला लैपटॉप या फिर Chrome Book ले सकते हैं। जो आपको कम कीमत में मिल जाएगी।
सेकंड हैंड लैपटॉप कहाँ से ख़रीदे ?
अगर आप सेकंड हैंड लैपटॉप लेने की सोच रहे है, तो लैपटॉप भरोसेमंद वेबसाइट से ही लें। और उसके सभी I reviews को पढ़ के जाँच कर ले।
क्या सेकंड हैंड लैपटॉप लेना safe है ?
अगर आप सेकंड हैंड लैपटॉप किसी अनजान दुकान से लेने जा रहे है, तो ये बिलकुल safe नहीं होगा। या फिर किसी बिना भरोसेमंद वेबसाइट से ले रहे है तो आपके साथ धोखा हो सकता है।